फिलीपींस में लगे भूकंप के तेज झटके

Saturday, Mar 09, 2019 - 01:04 AM (IST)

शिन्हुआः फिलीपींस के दक्षिणी प्रांत सुरीगाओ डेल नॉर्ट में शुक्रवार के तेज झटके महसूस किये गये।  फिलीपीन इंस्टीट्यूट ऑफ वोलकानोलॉजी एंड सीस्मोलॉजी ने बताया कि शुक्रवार रात 11:06 बजे आये भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 6.4 मापी गयी।

इसका केंद्र सुरीगाओ डेल नॉर्ट प्रांत के बर्गोस शहर से करीब 41 किलोमीटर उत्तर-पूर्व में सतह से 16 किलोमीटर की गहराई में था। इंस्टीट्यूट के अनुसार भूकंप से नुकसान हो सकता है। अभी भूकंप के और झटके आने की आशंका है।

Yaspal

Advertising