कजाखस्तान में भूकंप के झटके

Sunday, Aug 18, 2019 - 01:36 PM (IST)

दुबईः  कजाखस्तान के सबसे बड़े शहर अलमाटी में रविवार को मध्यम स्तर के भूकंप के झटके महसूस किए गए। आंतरिक मंत्रालय के प्रतिनिधि ने बताया कि स्थानीय समयानुसार 05.07 बजे आए भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 5.4 मापी गयी।

भूकंप का केंद्र कजाखस्तान की राजधानी अस्टाना से 145 किलोमीटर दूर तथा जमीन की सतह से पांच किलोमीटर की गहराई में था। भूकंप से जानमाल के नुकसान की सूचना नहीं है।  

Tanuja

Advertising