भूकंप से हिली तंजानिया की धरती, 11 लोगों की मौत, 129 घायल

Saturday, Sep 10, 2016 - 11:29 PM (IST)

दोदोमा: उत्तर पश्चिमी तंजानिया में भूकंप से 11 लोगों की मौत होने की खबर सामने आई है जबकि 129 लोग घायल हुए हैं। भूकंप बुकोबा से 44 किमी दूर विक्टोरिया झील के पश्चिमी तट के पास दर्ज किया गया। रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 5.7 मापी गई है। भूकंप इतना तेज था कि झटकों से कई इमारतें धाराशायी हो गईं। 
 
राष्ट्रपति जॉन मगुफुली के कार्यालय से जारी बयान में बताया गया कि इस भूकंप से कई लोगों की मौत हो गई है। बयान में कहा गया है कि राष्ट्रपति इस घटना पर बेहद दुखी हैं। अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण के अनुसार, भूकंप के झटके युगांडा और केन्या तक महसूस किए गए हैं।
 
Advertising