न्यूजीलैंड में आया भूकंप

Tuesday, Nov 22, 2016 - 02:00 PM (IST)

वेलिंग्टन: न्यूजीलैंड के उत्तरी द्वीप के तट पर आज एक तेज भूकंप आया। हालांकि किसी के घायल होने की या किसी नुकसान की कोई तत्काल खबर नहीं मिली है। यूएस जियोलॉजिकल सर्वे में कहा गया कि भूकंप की तीव्रता 5.6 थी और इसका केंद्र राजधानी वेलिंग्टन के 200 किलोमीटर पूर्वोत्तर की ओर था।

भूकंप का केंद्र 10 किलोमीटर की गहराई में था। पेसिफिक सुनामी वॉर्निंग सेंटर ने सुनामी से जुड़ी कोई चेतावनी जारी नहीं की। न्यूजीलैंड के तटीय शहर केइकोरा में पिछले सप्ताह 7.8 तीव्रता का भीषण भूकंप आया था, जिसमें दो लोग मारे गए थे। न्यूजीलैंड प्रशांत महासागर के आसपास भूकंपीय गतिविधियों के लिहाज से संवेदनशील क्षेत्र ‘रिंग ऑफ फायर’ में आता है। 

Advertising