जापान में 5.1 तीव्रता भूकंप के झटके

Saturday, Dec 08, 2018 - 12:50 PM (IST)

टोक्योः जापान के फुकुशिमा प्रांत में शनिवार को 5.1 तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस किए गए। हालांकि सूनामी को लेकर कोई चेतावनी नहीं दी गई है। जापान के मौसम विभाग के अनुसार स्थानीय समयानुसार सुबह 10 बजकर 45 मिनट पर भूकंप के झटके महसूस किए गए।

भूकंप का केंद्र 37.0 डिग्री उत्तरी अक्षांश और 141.4 डिग्रीय पूर्वी देशांतर पर जमीन की सतह से 40 किलोमीटर नीचे था। भूकंप में अभी तक किसी के हताहत होने या संपत्ति को नुकसान पहुंचने की कोई सूचना नहीं है।

Tanuja

Advertising