जापान में 5.0 तीव्रता का भूकंप

Tuesday, Nov 27, 2018 - 04:00 PM (IST)

टोक्योः जापान के दक्षिणी इबारकी प्रांत में मंगलवार को भूकंप के झटके महसूस किए गए।  जापान की मौसम विज्ञान एजेंसी (जेएमए) के मुताबिक रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 5.0 मापी गई।  भूकंप का केन्द्र जमीन की सतह से 50 किलोमीटर नीचे था।

भूकंप के झटके मंगलवार को स्थानीय समयानुसार सुबह करीब 8 बजकर 33 मिनट पर महसूस किए गए।  भूकंप के कारण सुनामी संबंधी कोई चेतावनी जारी नहीं की गई है। भूकंप के बाद जापान के परमाणु संयंत्रों को भी सुरक्षित बताया गया है। 
 

Tanuja

Advertising