जापान में भूकंप के झटके

Saturday, Feb 01, 2020 - 11:05 AM (IST)

टोक्यो: जापान के पूर्वी क्षेत्र में दो अलग अलग स्थानों पर भूकंप के झटके महसूस किए गए। अमेरिकी भूवैज्ञानिक केंद्र ने यह जानकारी दी। दोनों बार भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर क्रमश: 5.2 और 5.3 मापी गई। केंद्र ने बताया कि दक्षिणपूर्व में स्थित असही शहर में शुक्रवार को स्थानीय समयानुसार चार बजकर 11 मिनट पर भूकंप का पहला झटका महसूस किया गया। भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 5.2 मापी गई जो जमीनी सतह से 39.8 की गहराई में स्थित था।

 

जबकि दूसरा भूकंप का झटका पांच बजकर सात मिनट पर उशिकु शहर में महसूस किया गया। भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 5.3 मापी गयी। जो जमीनी सतह से 70 किलोमीटर की गहराई पर स्थित था। भूकंप से जानमाल या अन्य किसी नुकसान की कोई रिपोटर् अभी नहीं मिली है और न ही सुनामी की चेतावनी जारी की गयी है।

 

उल्लेखनीय है कि जापान अधिक भूकंप संभावित क्षेत्र में आता है। वर्ष 2011 में जापान में 9.0 की तीव्रता वाला प्रलयकारी भूकंप आया था जिसमें 15 हजार लोगों की जान चली गयी थी और बहुत ज्यादा तबाही हुयी थी। 

Tanuja

Advertising