चीन में भूकंप से 19 लोग घायल, मैक्सिको में भी लगे झटके

Sunday, Jun 23, 2019 - 01:20 PM (IST)

 

बीजिंगः दक्षिण-पश्चिम चीन के सिचुआन प्रांत में शनिवार को आये भूकंप के कारण 19 लोग घायल हुए थे। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों ने कहा, ‘‘सिचुआन प्रांत के यिबिन जिले 5.4 की तीव्रता वाले भूकंप के कारण 19 लोग घायल हुए थे, जिसमें से 11 लोग अभी भी अस्पताल में भर्ती हैं।''

उल्लेखनीय है कि चीन के सिचुआन प्रांत में शनिवार रात 22:29 बजे भूकंप के झटके महसूस किये गये थे। वहीं मैक्सिको के दक्षिण-पश्चिम तटीय इलाके प्यूटर मादेरो में शनिवार देर रात भूकंप के झटके महसूस किए गए। अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण विभाग (यूएसजीएस) के मुताबिक रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 5.6 मापी गई। भूकंप का केन्द्र सतह से 38.4 किलोमीटर की गहराई में था।

Tanuja

Advertising