भूकंप से फिर दहला इंडोनेशिया, 5 की मौत

Monday, Aug 20, 2018 - 02:19 PM (IST)

जकार्ताः इंडोनेशिया में भूकंप के झटकों का दौर जारी है। सोमवार को भी लोंबोक आइलैंड पर 6.9  तीव्रता से भूकंप  के झटके महसूस किए गए । आज आए भूकंप में अब तक 5 लोगों की मौत हो गई व कई घायल हो गए। जानकारी के अनुसार पिछले 24 घंटों में आए एक के बाद एक भूकंपों में से यह सबसे तेज भूकंप था। पहला भूकंप रविवार दोपहर को आया जिसकी रिक्टर स्कैल पर तीव्रता 6.3 थी। यूएस जियोलॉजिकल सर्वे के अनुसार इसके बाद इलाके में भूस्खलन होने लगा और लोग घरों से निकलकर भागने लगे। इसके ठीक 12 घंटे बाद 6.9 की तीव्रता का भूकंप 5 आफ्टरशॉक्स के साथ आया।
 
भूकंप के कारण लोंबोक के ज्यादातर हिस्से में बिजली सप्लाय बाधित हुआ है। इसके अलावा सड़कों में दरारे आ गई हैं साथ ही सुंबावा के एक गांव में आग भी लगी है। बता दें कि 5 अगस्त को भी लोंबोक आइलैंड पर आए  तेज भूकंप में भारी नुकसान हुआ था   सैंकड़ों लोगों की मौत हो गई थी।

Tanuja

Advertising