एम्सटर्डम स्टेशन पर चाकू से हमले में 2 घायल, हमलावर को भी लगी गोली

Saturday, Sep 01, 2018 - 12:49 PM (IST)

द हेग: एम्सटर्डम के व्यस्त सैंट्रल स्टेशन पर शुक्रवार सुबह चाकूबाजी की घटना में 2 लोग घायल हो गए। डच पुलिस ने बताया कि  इस दौरान  गोली लगने से कथित हमलावर भी घायल हो गया। डच पुलिस ने ट्विटर पर कहा, ‘‘एम्सटर्डम सेंट्रल स्टेशन पर चाकूबाजी की घटना के बाद एक संदिग्ध को गोली मार दी गई।’’ पुलिस ने बताया कि घटना को देखते हुए स्टेशन को खाली करा दिया गया।

घटना के कुछ देर बाद पुलिस ने एक बयान जारी किया जिसमें कहा गया कि केवल 2 प्लेटफार्म को यात्रियों के लिए बंद किया गया। एम्सटर्डम पुलिस ने बताया कि घायल दो लोगों और चाकू चलाने वाले संदिग्ध हमलावर को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने बताया कि ट्राम सेवा रोक दी गई है। एम्सटर्डम इन्फो ट्रैवल गाइड की ओर से उपलब्ध कराए गए आंकड़ों के मुताबिक सेंट्रल स्टेशन से हर दिन तकरीबन 2,50,000 लोग यात्रा करते हैं।

Tanuja

Advertising