टेस्ट ड्राइव के दौरान महिला ने शोरूम में घुसा दी BMW, वीडियो हुआ वायरल

Friday, Aug 17, 2018 - 05:48 PM (IST)

इंटरनैशनल डेस्कः सोशल मीडिया पर इन दिनों एक BMW कार का वीडियो वायरल हो रहा है। ये वीडियो चीन के ग्वांगशू का है जिसमें एक ब्रांड न्यू BMW X1 कार शोरूम का शीशा तोड़कर अंदर घुसती नजर आ रही है।

शांघाइस्ट की खबर के मुताबिक ये 11 अगस्त को हुए एक हादसे का वीडियो है। एक महिला नई BMW कार की टेस्ट ड्राइव ले रही थी। सीसीटीवी में कैद हुई इस घटना के वीडियो में देखा सजा सकता है कि महिला कार लेकर शोरूम के कांच के दरवाजे को तोड़ती हुई तेज रफ्तार से अंदर घुस जाती है। 

महिला ने अपनी गलती मानते हुए कहा है कि उन्होंने ब्रेक की बजाय एक्सेलेटर पर पांव रख दिया था। हादसे में दो कर्मचारियों को मामूली चोटे आई हैं। घटना में 45 हजार पाउंड (40 लाख रुपये) का नुकसान हुआ है। महिला ने हादसे की पूरी जिम्मेदारी ली है। 

Isha

Advertising