नमाज के दौरान लंदन की एक मस्जिद के बाहर हुई गोलीबारी, जाच शुरू

Friday, May 10, 2019 - 07:12 PM (IST)

लंदनः लंदन महानगर पुलिस (स्कॉटलैंड यार्ड) ने रमजान के दौरान बृहस्पतिवार शाम की नमाज के दौरान पूर्वी लंदन में एक मस्जिद के बाहर हुई गोलीबारी के बाद इस घटना की जांच शुरू कर दी है। महानगर पुलिस ने कहा कि समझा जाता है कि इलफोर्ड के सेवेन किंग्स मस्जिद में हुई यह घटना पहले के एक विवाद से जुड़ी हुई है और इसे घृणा अपराध या आतंक से जुड़ी घटना के तौर पर नहीं देखा जाए। 

महानगर पुलिस के अधिकारियों ने घटनास्थल का दौरा किया और इस बात की पुष्टि की कि इमारत को कथित तौर पर कोई नुकसान नहीं पहुंचा है, ना ही किसी को चोट लगी है। महानगर पुलिस के एक बयान में कहा गया है, ‘‘फिलहाल कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है और जांच जारी है।'' ृ

Yaspal

Advertising