गूंगा बच्चा, बहरा कुत्ता; फिर भी दोस्ती बेमिसाल

Wednesday, Jan 11, 2017 - 12:32 PM (IST)

लंदनः ईश्वर जो करता है अच्छा करता है। भगवान ने हर किसी के लिए कुछ बेहतर सोचकर रखा है। ऐसा ही एक मामला 6 साल के लड़के कोन्नोर गुलेट के साथ हुआ। वो बचपन से ही बोलने में असमर्थ है। उसकी मां ने उसे गोद लिया था। यह जानते हुए कि कोन्नोर कभी भी ठीक नहीं हो सकेगा।

इस दुविधा के बीच कोन्नोर ने भी अपनी एक दोस्त ढूंढ लिया है। इसका नाम है एली। यह किसी इंसान का नाम नहीं बल्कि एक डॉग का है। आपको जानकर आश्चर्य होगा कि एली सुनने में असमर्थ है। बावजूद इसके इन दोनों की दोस्ती मिसाल है। यह साइन लैंग्वेज में बात कर लेते हैं। कोन्नोर की मां ने बताया कि एली अपने बेटे को कभी भी अकेला नहीं छोड़ती है। उसका पूरा ध्यान रखती हैं। 

दोनों के इस प्यार को उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर भी किया है। वो कहती हैं कि शायद ही कोई डॉग मेरे बेटे से इतना प्यार करता जितना एली करता है। मां ने बताया कि एली और कोन्नोर वाकई साइन लैंग्वेज में एक-दूसरे से बात करते हैं। दोनों में एक जुड़ाव है। यही कारण है कि मैं दोनों को एक-दूसरे से दूर नहीं कर पाती।

 

Advertising