'शाही' मेहमान की तैयारी, केट मिडिलटन गर्भवती

Monday, Sep 04, 2017 - 05:38 PM (IST)

लंदन: ब्रिटेन के राजकुमार विलियम और उनकी पत्नी केट मिडलटन अपने तीसरे बच्चे की उम्मीद कर रहे हैं। केङ्क्षन्सगटन पैलेस ने आज केट के गर्भवती होने की घोषणा की। पहले से संकेत मिल रहे थे कि 35 साल की डचेज ऑफ कैंब्रिज गर्भवती हैं। शाही दंपति के पहले से दो बच्चे - राजकुमार जॉर्ज और राजकुमारी शार्लोट - हैं जिनकी उम्र क्रमश: चार और दो साल है।  
जॉर्ज इस हफ्ते से लंदन में स्कूल जाना शुरू कर देंगे। केङ्क्षन्सगटन पैलेस ने एक बयान में कहा, ‘‘ड्यूक और डचेज ऑफ कैंब्रिज को इस बात की घोषणा करते हुए खुशी हो रही है कि डचेज ऑफ कैंब्रिज गर्भवती हैं और हम तीसरे बच्चे की उम्मीद कर रही हैं।’’  बयान के अनुसार, ‘‘महारानी (एलिजाबेथ द्वितीय) और दोनों परिवारों के लोग खबर से बेहद खुश हैं। डचेज का केङ्क्षन्सगटन पैलेस में ध्यान रखा जा रहा है।’’

Advertising