दुबईः 27 जुलाई को दिखेगा सदी का सबसे लंबा चन्द्र ग्रहण

Tuesday, Jul 03, 2018 - 12:40 PM (IST)

दुबईः दुबई में 27 जुलाई को इस सदी का सबसे लंबा चन्द्र ग्रहण दिखाई देगा।  अधिकारियों ने बताया कि ग्रहण के दौरान चन्द्रमा करीब चार घंटे के लिए धरती की छाया में आ जाएगा। इस ग्रहण को कम से कम तीन महाद्वीपों में स्पष्ट रूप से देखा जा सकेगा। दुबई एस्ट्रोनॉमी ग्रुप के अनुसार , यह ग्रहण सदी का सबसे लंबा ग्रहण होगा जो करीब एक घंटे 43 मिनट का होगा , इस दौरान ‘ ब्लड मून ’ दिखेगा।

ब्लड मून ’ पूर्ण चन्द्र ग्रहण के दौरान बनने वाले चन्द्रमा के ‘ रिंग ’ को कहते हैं। आंशिक चन्द्र ग्रहण दो घंटे बारह मिनट (22:24 से देर रात 2:19) जबकि पूर्ण चन्द्र ग्रहण एक घंटे 43 मिनट (रात 23:30 से देर रात 1:13) का होगा।     
 

Isha

Advertising