दुबई में पाकिस्तानी नागरिक की शर्मनाक हरकत, भारतीय बच्ची से की छेड़छाड़

Friday, Sep 06, 2019 - 01:26 PM (IST)

दुबई: दुबई की अदालत ने एक पाकिस्तान नागरिक पर भारतीय बच्ची से छेड़छाड़ के मामले में आऱोप तय किया है। दुबई के अखबार खलील टाइम्स के मुताबिक, मामले में अभियोजकों ने बताया कि डिलीवरी ब्वॉय के तौर पर काम करनेवाला ये पाकिस्तानी नागरिक 16 जून को एक पार्सल डिलीवर करने एक रेजिडेंशियल बिल्डिंग में पहुंचा। इस दौरान उसने लिफ्ट में एक 12 साल की भारतीय बच्ची को गलत तरीके से छुआ। हालांकि, पाकिस्तानी नागरिक ने अपने ऊपर लगाए गए आरोपों से इनकार किया है।

खलील टाइम्स के मुताबिक एक 34 वर्षीय भारतीय महिला ने बताया कि वो बच्ची उसके घर पढ़ने आई थी, इस दौरान वो कुछ कागज भूल गई जिसे लेने वो वापस गई। जिसके बाद जब वो उनके घर आई तो उसका चेहरा पीला पड़ा हुआ था और वो कांपते हुए रो रही थी। जिसके बाद जब महिला ने उससे पूछा कि क्या हुआ तो उसने बताया कि आरोपी ने लिफ्ट में पता पूछने के बहाने उसे गलत तरीके छुआ।

जिसके बाद महिला ने मामले की पूरी जानकारी के लिए एक पड़ोसी से सुरक्षा गार्ड के रूम में जाकर कैमरा फुटेज चेक करने का अनुरोध किया। सीसीटीवी फुटेज में साफ नजर आया कि एक डिलीवरी ब्वॉय पार्सल पहुंचाने पांचवीं मंजिल की तरफ जा रहा था। लेकिन अचानक उसने अपना रास्ता बदल लिया और पार्सल पहुंचाए बिना लड़की का पीछा किया। जिसके बाद शिकायत दर्ज होने पर पुलिस ने उस व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया गया और अदालत में पेश किया। जहां उस पर छेड़खानी के आरोप तय हो गया।

prachi upadhyay

Advertising