शराब के नशे में घुम आया 3 देश, कैब का बिल देख उड़ गए होश

Friday, Jan 05, 2018 - 07:03 PM (IST)

नेशनल डेस्क: कई बार लोग शराब के नशे में उल्टी सीधी हरकत कर लेते हैं जिसका उन्हे बाद में अंदाजा होता है। ऐसा ही कुछ रोचक किस्सा नॉर्वे के रहने वाले एक शख्स के साथ हुआ जो न्यू ईयर के जश्न में इतना धुत हो गया कि वो भूल गया कि उसने टैक्सी में बैठे-बैठे तीन देश घूम लिए।टैक्सी का बिल 2200 डॉलर (1 लाख 39 हजार रुपये) बना जिसे देख उस शख्स ने भरने से इंकार कर दिया।

जानकारी के अनुसार नॉर्वे का रहने वाला ये शख्स डेनमार्क की राजधानी कोपनहेगन में 31 दिसंबर की रात को जश्न मना रहा था। पार्टी करने के नशे में चूर इस शख्स ने अपने घर जाने के लिए कैब बुक कर की। कैब बुक करना कोई नई बात नहीं है, लेकिन वो ये भूल गया कि उसका घर वहां से 600 किलोमीटर दूर नॉर्वे की राजधानी ओस्लो में है। इस 6 घंटे के सफर में उसने तीन देश घूमें. जिसमें डेनमार्क, स्विडन और नॉरवे था।

 पुलिस के अनुसार जैसे ही वो शख्स अपने घर पहुंचा तो अंदर जाकर सो गया। टैक्सी ड्राइवर बाहर खड़ा पैसों का इंतजार करता रहा लेकिन कोई भी घर से बाहर नहीं आया। टैक्सी ड्राइवर ने पुलिस से ने मदद मांगी। पुलिस द्वारा सख्ती दिखाने पर नशे में धुत शख्स 1800 नॉर्वेजियन क्रोन का बिल भरने को राजी हो गयाl,

Advertising