सीरिया में अमरीकी हमला संप्रभु देश के खिलाफ आक्रमण है: क्रेमलिन

Friday, Apr 07, 2017 - 02:27 PM (IST)

मॉस्को: रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने एक सीरियाई एयरबेस पर अमरीका द्वारा आज किए गए हमले को ‘‘एक संप्रभु देश के खिलाफ किया गया आक्रमण’’ माना है। रूसी एजेंसियों के अनुसार क्रेमलिन के प्रवक्ता दमित्री पेस्कोव न यह जानकारी दी।   


पेस्कोव के हवाले से कहा गया,‘‘राष्ट्रपति पुतिन ने सीरिया पर अमरीकी हमले को मनगढ़ंत कहानी बनाकर अंतर्राष्ट्रीय मानदंडों का उल्लंघन करते हुए एक संप्रभु देश के खिलाफ किया गया आक्रमण माना है।’’  

Advertising