अमरीका के लिए दूसरा काला दिन बना 11/9, देखें तस्वीरें

Thursday, Nov 10, 2016 - 03:38 PM (IST)

वॉशिंगटन: ट्रंप को अमरीकी राष्ट्रपति चुने जाने के बाद सोशल मीडिया पर जैसे तूफान आ गया।सोशल मीडिया यूजर्स ने ट्रंप की जीत को अमरीका का काला दिन बताते हुए इसके चुनाव परिणाम की घोषणा को 9/11 आतंकी हमले से जोड़ दिया। सोशल मीडिया यूजर 9/11 और 11/9 को तरह-तरह से बयां कर रहे हैं। कोई इसे अमरीका के इतिहास का दूसरा काला दिन बता रहा है। वहीं कोई यूजर अमरीका के लिए पछतावे का दिन बता रहा है।अमरीका का 45वां राष्ट्रपति ट्रंप को चुने जानें के बाद सोशल मीडिया पर यूजर्स के कमैंट्स की झड़ी लग गई।
 

- सैम नाम की यूजर ने एक लड़की की फोटो शेयर करते हुए लिखा, ''मेरा रेप करो, ताकि अगला राष्ट्रपति गर्व महसूस कर सके।''
 

- अमीरजान नाम के एक यूजर ने लिखा,''9/11 हो या फिर 11/9, ये दोनों ही अमरीका के लिए सबसे बड़ी और खुद पैदा की गई आपदाएं हैं।''
 

- गेब नाम के यूजर ने लिखा, ''9/11 ट्रेजडी ने अप्रवासियों के लिए भेदभाव का माहौल बना दिया था। अब 11/9 ट्रेजडी अप्रवासियों के साथ भेदभाव को सपोर्ट कर रही है।''
 

- एम खलीफा नाम के एक यूजर ने लिखा,''9/11 कभी न भूलने वाला दिन और 11/9 हमेशा पछतावे के लिए याद किया जाएगा।''

Advertising