ट्रंप की बेटी के साथ कॉफी डेट पर जाना चाहते हैं तो जेब करनी पड़ेगी ढीली!

Friday, Dec 16, 2016 - 10:47 AM (IST)

वॉशिंगटन:अमरीका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप और उनके बच्चों की बात करें तो वें  अपनी लग्जरी लाइफ जीने के लिए जाने जाते हैं।

ट्रंप की बेटी इवांका इस बार एक ऑनलाइन ऑक्शन को लेकर सुर्खियों में छाई हुई है।दरअसल इवांका ने अपने कॉफी पीने के लिए एक ऑनलाइन ऑक्शन चलाया है।5 दिसंबर को 8000 डॉलर (लगभग साढ़े 5लाख)की राशि से शुरू हुई यह ऑक्शन 50000 डॉलर(लगभग 33 लाख रुपए)तक पहुंच गई है।अगर आप भी इवांका के साथ कॉफी पीना चाहते हैं तो बस आपको भी अपनी जेब थोड़ी ढीली करनी होगी।


मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक,ऑक्शन जीतने वाले के साथ इवांका 2017 में एक कॉफी डेट पर जाएंगी और विजेता के साथ 35-40 मिनट का वक्त बिताएंगी।न्यूयॉर्क के ट्रंप टावर या वॉशिंगटन में बने ट्रंप इंटरनेशनल होटल मेंइसका आयोजन किया जाएगा। विजेता को इवांका से मिलने से पहले कई तरह के सुरक्षा जांचों से गुजरना होगा।इवांका अपने भाई एरिक के चैरिटी संस्था के लिए रुपए जुटाने के लिए ऐसा कर रही हैं।एरिक ट्रंप फाउंडेशन सेंट जुड चिल्ड्रेन्स रिसर्च हॉस्पिटल में बीमार बच्चों की मदद के लिए काम करते हैं।इवांका विजेता से 1 जनवरी 2017 से 1 जनवरी 2018 के बीच कभी भी मिल सकती हैं।

Advertising