अमरीका में राष्ट्रपति पद के चुनाव में संभवत: रूस का दखल रहा हो : ट्रंप

Thursday, Jul 06, 2017 - 05:03 PM (IST)

वॉशिंगटन: अमरीकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने आज स्वीकार किया कि हो सकता है कि वर्ष 2016 में हुए राष्ट्रपति चुनाव में रूस ने दखल दिया हो। हालांकि उन्होंने कहा कि इसमें कई अन्य देश भी शामिल हो सकते हैं।

वारसॉ दौरे के दौरान ट्रंप ने कहा, यह बहुत आसान है। मेरा खयाल है कि यह रूस हो सकता है। ये कोई और देश भी हो सकते हैं। मैं पक्के तौर पर नहीं कह सकता। लेकिन मेरा मानना है कि कई लोगों ने दखल दिया है। 

Advertising