कुत्ता बन गया किसान, Video देख रह जाएंगे हैरान !

Monday, Jun 26, 2017 - 01:18 PM (IST)

मॉस्कोः आज के दौर में किसी के किसान के लिए उपयोगी और मददगार मशीनरी खरीदना आसान नहीं है। एक शख्स ने तो अपने कुत्ते को ही इस काबिल कर दिया कि वो खेती के हर कार्य को करने में इतना निपुण हो गया जितना एक किसान। ये कोई मजाक नहीं है। खेत जोतना हो या हैंडपंप से पानी निकालना, इस कुत्ते के लिए सब मुमकिन है।  लेमन द जायन्ट नौजर नाम का ये कुत्ता, रूस के ओम्स्क का है।

इसे इसके मालिक एलैक्जैंडर मार्टिसिन ने ट्रेंड कर ऎसा बना दिया है। पानी से भरी बाल्टी दूर तक ले जाना हो या आलू के लिए बुआई करना, ये कमाल का कुत्ता सब कुछ कर लेता है। इसके गुण और कौशल को अगर आप एक बार देख लें, तो इसके कायल हो जाएं। एलैक्जैंडर ने कहा कि लेमन हैंडपंप से पानी भी भर लेता है और फसल की कटाई भी। ये उसके लिए एक किसान जैसा ही है।

अपने कुत्ते को बेहद प्यार करने वाले एलिक्जैंडर ने बताया कि उनके कुत्ते को मददगार बनना पसंद है। इस वजह से वो अपने मालिक की मदद करता है। उसके कई सारे काम कर देने से एलैक्जैंडर को वाकई ब़डी राहत रहती है।  रूस की मिलिट्ररी में काम कर चुके एलिक्जैंडर कहते हैं कि उनके कुत्ते को अन्य जानवरों के साथ खेलना भी अच्छा लगता है।

Advertising