ये डॉगी बना धरती का सबसे प्यारा कर्मचारी

punjabkesari.in Thursday, Feb 16, 2017 - 02:42 PM (IST)

ब्राजील: निग्यो नाम का ये डॉगी इस धरती का सबसे प्यारा गैस स्टेशन कर्मचारी है। इस डॉगी को उसके पुराने मालिकों ने इसे छोड़ दिया था। Sabrina Plannerer और उसके पार्टनर ने ब्राजील के Mogi das Cruzes शहर में शैल गैस स्टेशन खरीदा था तभी उसने देखा कि एक अवारा डॉगी दर-दर भटक रहा था।

Plannerer ने बताया  उन्होंने इसे जल्दी ही अडॉप्ट कर लिया। जो एक जानवर के लिए जरूरी केयर होती है वही उसको दी। इसके लिए खाना, इसका डॉग शेलटर और इसके साथ वॉक पर जाना। निग्यो धीरे-धीरे अपनी नई फैमिली के साथ गैस स्टेशन पर जाकर काम करने लगा। अब वो गैस स्टेशन का एक कर्मचारी है।

निग्यो के पास  बकायदा  उसका आईडी कार्ड भी है। गैस स्टेशन पर आने वाले लोगों का इंतजार करता है, उनसे मिलकर उनका अभिवादन करना। निग्यो अपनी Cuteness से गैस स्टेशन पर आने वाले लोगों का दिल जीत लेता है। कस्टमर्स भी उसको काफी पंसद करते हैं। कुछ लोग तो उसके लिए खिलौने भी लेकर आते हैं। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News