-35 डिग्री में किया गरीबों का इलाज, मिसाल है ये डॉक्टर!(Pics)

Friday, Feb 12, 2016 - 05:45 PM (IST)

नई दिल्ली: स्टीवेन फैब्स एक ऐसे डॉक्टर हैं, जिनकी जितनी मिसाल दी जाए कम है। वे साइकिल पर सवार होकर कई देशों में लोगों का इलाज कर रहे है। पिछले 6 सालों में उन्होंने 8,5753 किलोमीटर का सफर एक साइकिल पर तय किया है और अलग-अलग देशों में जाकर लोगों का इलाज किया है। 

स्टीवन यूरोप, अफ्रीका, दक्षिण, उत्तर और मध्य अमेरिका, ऑस्ट्रलिया और एशिया में अपनी साइकिल पर घूमे। इस दौरान उन्होंने फ्रांस, स्विटजरलैंड, मोनाको, अल्बानिया, तुर्की, सीरिया, रोमानिया,केन्या, तानजानिया, युगांडा, कोलंबिया, अर्जनटीना, चिली, कोस्टा रिका, मेक्सिको, कनाडा, ऑस्ट्रेलिया, इंडोनेशिया, भूटान, नेपाल, सिंगापोर और यहां तक कि भारत की भी यात्रा की। उन्होंने 6 महाद्वीपों में कुल 73 देशों की यात्रा की। 

इस यात्रा पर वे बस जरूरत की चीजें और एक टेंट साथ लेकर चले। उन्हें लगा था कि रास्ता आसान होगा, लेकिन उन्होंने ऐसी ऐसी बीमारियां देखी जो लंदन में कभी नहीं देखी थी। सबसे मुश्किल समय था मंगोलिया की सर्दिया थीं, जहां रात में माइनस 35 डिग्री तक तापमान चला जाता है। इस दौरान उन्होंने कभी डॉक्टर तो कभी मरीज के तौर पर अस्पतालों के चक्कर लगाए। ऐसा इसलिए क्योंकि उनके घुटनों का ऑपरेशन करना पड़ा था। इस वक्त वह एमस्टरडम में है और उनकी ये रोमांचक यात्रा खत्म ही होने वाली है और वो अगले हफ्ते लंदन में अपने काम पर लौटने वाले हैं।

Advertising