लोगों से हाथ मिलाते पोप फ्रांसिस को महिला पर आया गुस्सा, मार दिया थप्पड़ (VIDEO)

Wednesday, Jan 01, 2020 - 01:54 PM (IST)

इंटरनेशनल डेस्कः सेंट पीटर स्क्वायर में बच्चों और बाकी लोगों के साथ हाथ मिलाते हुए एक महिला ने पोप फ्रांसिस के साथ ऐसी हरकत की कि उनको गुस्सा आ गया और वो भड़क गए । तभी कुछ ऐसा हुआ की उन्होंने एक महिला के हाथ पर थप्पड़ मार दिया। दरअसल, जब वह सभी लोगों का अभिवादन कर रहे थे, तभी भीड़ में मौजूद एक महिला ने उनका हाथ पकड़ लिया। पोप को थोड़ा गुस्सा आ गया और उन्होंने महिला को थप्पड़ मार दिया। वीडियो में ये पूरी घटना कैद हो गई।

 

दरअसल, पोप भीड़ में मौजूद बच्चों से हाथ मिला रहे थे , जैसे ही वह भीड़ से दूर चलने लगे, एक महिला ने उनका हाथ पकड़ लिया और उन्हें खींच लिया। महिला के इस व्यवहार से पोप थोड़ा गुस्सा में आ गए। उन्होंने महिला का हाथ झटकते हुए उसके हाथ पर जोर से मारा और वहां से चले गए। पोप ने साथ ही महिला को जोर से डांटा भी। वहां मौजूद लोग भी इस पूरे घटनाक्रम को देखकर हैरान हो गए।

 

क्रिसमस के मौके पर पोप फ्रांसिस ने दुनिया के कई अशांत क्षेत्रों से शांति की अपील की थी। उन्होंने पश्चिम एशिया वेनेजुएला और लेबनान सहित कई अफ्रीकी देशों में चल रहे सशस्त्र संघर्ष को समाप्त करने की अपील की थी। उन्होंने कहा कि विभिन्न देशों में युद्ध से पीड़ित अपने कई बच्चों को मार्ग दिखाएं। लेकिन उनका एक महिला के प्रति ऐसा व्यवहार देखकर लोगों द्वारा इसकी आलोचना की जा रही है।

Tanuja

Advertising