नेपाल और भारत के बीच सीधी बस सेवा शुरू

punjabkesari.in Monday, Aug 29, 2016 - 11:45 PM (IST)

काठमांडू : पश्चिमी नेपाल के डांग शहर से नई दिल्ली की सीधी डीलक्स बस सेवा की शुरुआत सोमवार को एक बस उद्यमी समिति ने की। राप्ती जोनल पब्लिक ट्रांसपोर्ट बस एंट्रप्रिन्यॉर्स कमेटी ने नई बस सेवा की शुरुआत की है। पश्चिमी नेपाल में रहने वाले लोग अब डांग के भालुबंग से सीधे दिल्ली की यात्रा कर सकते हैं।

समिति के अध्यक्ष सुरेश हमल के अनुसार पहली बार दो दक्षिण एशियाई शहरों के बीच सीधी डीलक्स बस सेवा की शुरुआत की गई है। उन्होंने बताया कि पहली बस डांग से स्थानीय समयानुसार सुबह 11:30 बजे नई दिल्ली के लिए रवाना होगी। प्रत्येक सप्ताह तीन बसें डांग से भारतीय राजधानी जाएंगी। यात्रा के लिए एक तरफ का किराया 2,000 नेपाली रुपए है जो 1250 रुपए के बराबर है। 

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News