महिलाओं को डिनर डेट पर ले जा करता है एेसा काम, मिलेगी 13 साल सजा

Thursday, Aug 30, 2018 - 01:32 PM (IST)

 लॉस एंजेलिसः  अमरीका में  अॉनलाइन डेटिंग ऐप्‍स  के जरिए महिलाओं के साथ धोखाधड़ी का पर्दाफाश हुआ है। Dine-and-dash-dater के नाम से मशहूर ये व्यक्ति 2016 से 2018 में  अब तक 10 महिलाओं को अपने चंगुल में फंसा चुका है। उसके खिलाफ दर्ज मामले में  शोषण, बड़ी चोरी सहित अन्‍य आरोप साबित होने पर उसे 13 साल कैद की सजा  हो सकती है।

 जानकारी के अनुसार 45 साल के पॉल गोडाल्‍पे गोन्‍ज़ेल्‍स ने एक महिला से मिलने के लिए डेटिंग ऐप्‍स का इस्‍तेमाल किया।वह खाना खिलाने के लिए रेस्‍टोरेंट ले गया और बिना बिल चुकाए ही वहां से चला गया। आरोपी पहले भी 8 महिलाओं से इस तरह की धोखधड़ी कर चुका था। पीड़ित महिला द्वारा की गई शिकायत की जांच के बाद आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।  

Tanuja

Advertising