कठिन हुई ग्लोबल वॉर्मिंग के खिलाफ लड़ाई

Monday, Dec 12, 2016 - 02:14 PM (IST)

पेरिस: ग्रीनहाउस गैस मीथेन के उत्सर्जन में एक दशक तक वृद्धि के कारण ग्लोबल वॉर्मिंग के खिलाफ लड़ाई पहले से कहीं कठिन हो गई है। यह चेतावनी शीर्ष शोधकर्ताओं ने दी है।  शोधकर्ताओं ने आज ‘एनवायरनमैंटल रिसर्च लेटर्स जर्नल’ में 81 वैज्ञानिकों के संघ के निष्कर्षों को पेश करते हुए लिखा है, ‘‘मीथेन के उत्सर्जन को कम करने और परिमाणित करने के लिए तत्काल ही अतिरिक्त ध्यान दिए जाने की जरूरत है।’’ 

अर्थ सिस्टम साइंस डेटा में प्रकाशित अध्ययन के अनुसार, वर्ष 2000 से 2006 तक धीरे-धीरे बढऩे के बाद हवा में मीथेन की मात्रा 10 गुना तेजी से बढ़ गई। यह अप्रत्याशित और अपरिभाषित वृद्धि वर्ष 2014 और 2015 में खासतौर पर तेज रही। शोधकर्ताओं ने 196 देशों के पेरिस जलवायु समझौते में रखे गए लक्ष्यों के संदर्भ में कहा, ‘‘ग्लोबल वॉर्मिंग को 2 डिग्री सेल्सियस से कम रखना पहले ही एक चुनौती है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘यदि मीथेन के उत्सर्जन से सख्ती और तेजी के साथ नहीं निपटा जाता है तो इस लक्ष्य की पूर्ति मुश्किल हो जाएगी।’’ 

Advertising