यूरोपीय देशों में छाया घना कोहरा, बर्फ से ढका तुर्की का शहर मेर्सिन

Thursday, Jan 13, 2022 - 12:51 PM (IST)

इंस्ताबुल:  दुनिया के ज्यादातर हिस्से इस समय भीषण ठंड की चपेट में हैं। इनमें भूमध्यसागरीय तट पर तुर्की का शहर मेर्सिन भी शामिल है। बर्फबारी ने पूरे शहर में 4 फुट मोटी बर्फ की चादर बिखेर दी है। पारा माइनस 3 डिग्री तक है। शहर को ईसाई तीर्थ स्थल तातेंस के मुख्य प्रवेश द्वार के रूप में जाना जाता है।

दिसंबर में उत्तरपूर्वी तुर्की में दशकों में सबसे भारी हिमपात हुआ। यूरोप में नीदरलैंड समेत 9 देशों में घना कोहरा छाया हुआ है। पीले कोहरे की चेतावनी जारी की गई है। यूके में श्रेणी 2 के अलर्ट में कहा गया है कि सोमवार तक पारा शून्य से 4 डिग्री नीचे रह सकता है। यूरोपीय देश फ्रांस, जर्मनी, ऑस्ट्रिया, स्पेन और स्विट्जरलैंड में भारी बर्फबारी हो रही है।

 इस कारण पब्लिक ट्रांसपोर्ट भी ठप्प हो गया है। फ्रांस में ज्यादातर सड़कें बंद कर दी गई हैं। बर्फ हटाने का काम जारी है। वहीं ऑस्ट्रिया में लोकल ट्रेनें तक प्रभावित हैं। यहां ट्रेनों पर 6-6 इंच तक बर्फ जम रही है। ट्रेनों चलाने से पहले बर्फ हटाई जाती है, तब ट्रेनें आगे बढ़ती हैं।

Tanuja

Advertising