कांगो गणराज्य में बस दुर्घटना में 50 लोगों की मौत

Tuesday, Dec 25, 2018 - 09:52 PM (IST)

मॉस्को: कांगो गणराज्य में बस और ट्रक की टक्कर में लगभग 50 लोगों की मौत हो गई। स्थानीय मीडिया ने मंगलवार को यह जानकारी दी। ओकापी रेडियो के अनुसार यह दुर्घटना किसांटू शहर के म्बुएला लॉज के पास हुई। दुर्घटना कथित तौर पर बस की गति अत्यधिक अधिक होने के कारण हुई। स्थानीय प्रशासन ने बताया कि हताहतों की संख्या बढ़ सकती है। 

Pardeep

Advertising