मॉल में ऐसा नजारा देख दहल जाएगा दिल, वीडियो वायरल

Thursday, Mar 16, 2017 - 01:02 PM (IST)

बीजिंगः चीन के एक मॉल में ऐसा नजारा देखने को मिला जिसे देख लोगों की सांसे रुक गईं। यहां मॉल में एक महिला अपने छोटे से बच्चे को स्ट्रॉलर में लेकर एक्सीक्लेटर से ऊपर चढ़ रही थी। वो थोड़ी ही ऊपर चढ़ी होगी कि उनका बैलेंस बिगड़ गया। बैलेंस बिगड़ने की वजह से वह महिला लड़खड़ा कर गिर गई। महिला के साथ ही वो स्ट्रॉलर भी पलट गया जिसमें उसका मासूम बच्चा लेटा हुआ था। बच्चे को गिरता देख वह महिला और ज्यादा हड़बड़ा गई और बदहवास सी अपने बच्चे को बचाने में जुट गई। लेकिन तमाम कोशिशों के बाद भी वो इस काम में सफल नहीं हो पा रही थी। 

महिला और बच्चे को एक्सीलेटर पर गिरता देख वहां से गुजर रहे दो डिलीवरी ब्वॉय रुक गए। दोनों ने आव देखा न ताव और अपना सामान फैं उन्हें बचाने के लिए दौड़ पड़े। सूझबूझ दिखाते हुए पहला डिलीवरी ब्वॉय एक्सक्लेटर पर चढ़ गया और वहां फंसे हुए स्ट्रॉलर से बच्चे को निकाला और गोद में उठा लिया।
बच्चे को सही सलामत बचा लेने के बाद दूसरा डिलीवरी ब्वॉय भी एक्सीक्लेटर की तरफ लपका और नीचे गिरी हुई महिला को हांथ पकड़कर ऊपर उठा लिया। दोनों जांबाज लड़कों ने महिला और उसके बच्चे को एक्सीक्लेटर से सही सलामत ऊपर के फ्लोर तक पहुंचा दिया।
 

Advertising