उ.कोरियाः परमाणु हथियार के विकास में अहम भूमिका निभाने वाले अधिकारी की मौत

Tuesday, Sep 04, 2018 - 02:37 PM (IST)

सोलः अमरीका द्वारा प्रतिबंधित किए गए कुछ उत्तर कोरियाई अधिकारियों में शामिल और प्योंगयांग की परमाणु तथा मिसाइल प्रौद्योगिकी के विकास में अपनी संदिग्ध भूमिका के लिए र्चिचत अधिकारी जू क्यू चांग का निधन हो गया। उत्तर कोरिया ने मंगलवार को यह घोषणा की। 

सरकारी समाचार एजेंसी केसीएनए ने चांग को ‘शिक्षाविद और प्रोफेसर’ बताया है। एजेंसी ने कहा कि चांग की मौत सोमवार को 89 साल की उम्र में रक्त संबंधी बीमारी ‘पैन्साइटोपेनिया’ से हुई। उत्तर कोरिया ने अपने शोक संदेश में चांग को एक ऐसा वरिष्ठ क्रांतिकारी बताया जिसने देश की रक्षा क्षमताओं में विशिष्ट योगदान दिया।     

चांग रक्षा मंत्रालय के पूर्व मंत्री हैं। इस मंत्रालय पर देश में परमाणु हथियार और मिसाइल विकसित करने का प्रभार था। वह उत्तर कोरिया के ऐसे लोगों में शामिल थे जिन पर प्योंगयांग के परमाणु कार्यक्रम में भूमिका की वजह से अमेरिका के वित्त मंत्रालय ने 2013 में अप्रसार प्रतिबंध लगाया था।  


 

Isha

Advertising