OMG: केयरटेकर से अफेयर के लिए शख्स ने कर दी पत्नी की हत्या, शव को 40 साल तक सैप्टिक टैंक में छिपाकर रखा

Thursday, Jun 16, 2022 - 11:06 AM (IST)

इंटरनेशनल डेस्क: सूअर पालन का काम करने वाले डेविड वेनेबल्स ने दूसरी महिला से संबंधों के चलते अपनी बीवी को ही मार दिया। 89 साल के किसान डेविड वेनेबल्स पर बीवी की हत्या का आरोप है। इस केस की एक ब्रिटिश कोर्ट में सुनवाई हो रही है। सुनवाई के दौरान जज इस बात से हैरान रह गए कि कोई शख्स ऐसा भी है जो अपनी बीवी को मारकर उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट पुलिस में दर्ज करा दे और 40 साल तक कुछ भी न बताए।

पुलिस ने कई साल तक जांच की, पर ब्रेंडा वेनेबल्स का कहीं कोई सुराग नहीं मिला।साल 2019 आते-आते डेविड वेनेबल्स ने अपने भतीजे को फार्म बेच दिया। इसी साल कॉन्ट्रैक्टर्स सैप्टिक टैंक की सफाई करने आए तो उन्हें टैंक में इंसान की हड्डियां और खोपड़ी मिली। इसके बाद राज से पर्दा उठाने के लिए डी.एन.ए. टैस्ट किया गया तो पाया कि सभी अवशेष ब्रेंडा वेनेबल्स के हैं। 


 

Anil dev

Advertising