आंकड़ों में खुलासा, चीन के 80 फीसदी किशोरों की दूर की नजर है कमजोर

Wednesday, Jun 06, 2018 - 11:41 AM (IST)

बीजिंगः चीन की एक तिहाई से अधिक आबादी निकट दृष्टिदोष (मायोपिया) से पीड़ित है यानी उन लोगों को दूर का साफ नजर नहीं आता। इनमें भी 19 वर्ष से कम उम्र के लोगों की संख्या अधिक है।  ग्लोबल टाइम्स ने चीन के राष्ट्रीय स्वास्थ्य आयोग की ओर से जारी आंकड़ों के हवाले से बताया कि चीन में ²ष्टिदोष मायोपिया से पीड़ित लोगों की संख्या 45 करोड़ हो गई है , जो आधी आबादी का एक तिहाई है। इसके मुताबिक चीन के लगभग 80 फीसदी किशोर इस दृष्टिदोष से पीड़ित हैं।

विश्व स्वास्थ्य संगठन ने कहा कि चीन के 60 करोड़ लोग मायोपिया से पीड़ित हैं और देश के सेकेंडरी स्कूल के 70 फीसदी से अधिक विद्यार्थी भी इस दृष्टिदोष से पीड़ित हैं। पेकिंग यूनियन मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल में विशेषज्ञ लांग क्विन ने ग्लोबल टाइम्स को बताया कि चीन के 13 से 19 वर्ष आयुवर्ग के 60 से 80 फीसदी युवा मायोपिक हैं ,कॉलेजों और यूनिर्विसटी में यह आंकड़ा लगभग 90 फीसदी है। चीन में कल 23 वां राष्ट्रीय साइट डे मनाया जाएगा। वर्ष 2016 से इस सालाना कार्यक्रम की थीम किशोरों में मायोपिया है।      
 

Isha

Advertising