डांसर ने पाकिस्तानी की लात-घूंसे से की पिटाई, देखें Video

Saturday, May 20, 2017 - 03:24 PM (IST)

नई दिल्ली: सोशल मीडिया पर एक डांस का वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में लोग डांस कर रही है। माहौल उस समय तनावपूर्ण हो जाता है जब अचानक एक शख्स महिला डांसर के साथ डांस करने के लिए जबरदस्ती करता है। महिला ने उस शख्स के साथ डांस करने से इनकार कर दिया, जिससे आगबबूला होकर उसने महिला को थप्पड़ मार दिया। उसके बाद लड़की ने जो किया उसे देखकर सब हैरान रह गए।


लेखक तारीक फतेह ने इस वीडियो को ट्विटर पर शेयर करते हुए कहा कि पंजाब में चाइनीज डांसर के साथ डांस करने के लिए जबरदस्ती करने पर पाकिस्तानी माचो-मैन को कुंग-फू का स्वाद मिला। हालांकि असल वीडियो @JPY_Kurdish नाम के शख्स ने डाला है। पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। शख्स की पिटाई के दौरान वहां मौजूद कुछ लोग दोनों को अलग करने की भी कोशिश करते हैं। हालांकि वह अपनी लड़ाई जारी रखती है। वीडियो कहां का है इस बात की पता भी नहीं चल सका है।

 

Advertising