रूस में बांध टूटने के कारण 14 की मौत, कई घायल

Saturday, Oct 19, 2019 - 01:43 PM (IST)

मास्को: रूस के साइबेरियाई क्षेत्र क्रास्नोयास्क क्राई में शनिवार तड़के एक बांध टूटने के कारण कम से कम 14 लोगों की मौत हो गई तथा कई अन्य लोग घायल हो गए। आपातकालीन मंत्रालय  की ओर से जारी एक वक्तव्य के मुताबिक इस हादसे में 20 लोग घायल हुए थे, जिसमें से 11 लोगों की मौत हो गई  तथा  अन्य घायल लोगों का अस्पताल में उपचार चल रहा है। 10 लोगों का अभी तक पता नहीं चल पाया है।

 

मंत्रालय की स्थानीय शाखा के अनुसार यह घटना शनिवार सुबह दो बजे घटित हुई, जब श्चेटिंकिनो के नजदीक एक सोने की खदान का बांध टूट गया। नजदीकी शहर आटर्योमोवस्क से सभी आपातकालीन राहत एवं बचाव दलों को घटना स्थल पर भेज दिया गया है। राहत एवं बचाव कार्य में 41 लोग और 12 मशीनी इकाइयों को लगाया गया है। इसके अलावा दो लोगों के साथ दो एयरमोबाइल यूनिट, पांच एमआई-8 तथा एमआई-26 हेलिकॉप्टरों को साइबेरिया के राहत एवं बचाव केंद्र से रवाना किया गया है।  

Tanuja

Advertising