Wikipedia पर हुआ साइबर अटैक, कई देशों में सेवाएं हुईं ठप

Saturday, Sep 07, 2019 - 06:27 PM (IST)

वाशिंगटनः निशाना बनाए जाने के बाद लोकप्रिय वेबसाइट ‘विकिपीडिया' ने कई देशों में काम करना बंद कर दिया। वेबसाइट ने इन्हें ‘‘दुर्भावनापूर्ण हमले'' करार दिया है।

वेबसाइट के जर्मन अकाउंट ने शुक्रवार देर रात ट्वीट किया कि ‘विकिमीडिया फाउंडेशन' सर्वर को भयानक ‘डिस्ट्रीब्यूटेड डिनायल ऑफ सर्विस' (डीडीओएस) का सामना करना पड़ा। ‘विकिमीडिया फाउंडेशन' ही ‘विकिपीडिया' का संचालन करता है।

‘विकिमीडिया फाउंडेशन' ने अलग से एक बयान में कहा कि इनसाइक्लोपीडिया पर हमला ‘‘जारी'' है और टीमें उसे बहाल करने की कोशिश कर रही है।

 

Yaspal

Advertising