क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान पर ट्रंप को 650 करोड़ रुपए रिश्वत देने का आरोप

Friday, Nov 10, 2017 - 10:19 PM (IST)

वॉशिंगटन: सउदी अरब मेें पिछले कुछ समय से आरोपों का दौर शुरु है। आए दिन वहां पर कई तरह के खुलासे हो रहे हैं। चाहे फिर वो भ्रष्टाचार के आरोप हो फिर रिश्वत देने के। एक सऊदी टिप्पणीकार के मुताबिक, सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान (MBS) ने अमरीका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को एक अरब डॉलर(लगभग 650 करोड़ रुपए) की रिश्वत दी। बताया जा रहा है कि यह राशि ट्रंप को उस वक्त दी गई, जब वह मई में रियाद की यात्रा पर आए थे। 

आगे बताया गया है कि ट्रंप की मई 2017 में रियाद की यात्रा के दौरान एक प्राइवेट यॉट सावधानी के साथ जेद्दा पोर्ट पर पहुंची। इसकी भारी-भरकम सुरक्षा व्यवस्था थी और इसकी पहचान को छिपाकर रखा गया था। यहां तक कि पोर्ट अधिकारियों को भी यॉट के पास जाने की इजाजत नहीं थी। कुछ चुनिंदा लोग ही वहां पहुंचे और उन्होंने नकदी से भरे कई बॉक्स (65 हजार करोड़ रुपए) की डिलीवरी की। इन बॉक्स के लोड हो जाने के बाद यॉट गायब हो गई। यह काम कई घंटों तक गुपचुप तरीके से चलता रहा और यॉट की पहचान, वह कहां से आई और कहां गई, यह भी पता नहीं। 

इसके अलावा टिप्पणीकार ने आगे कहा कि क्राउन प्रिंस ने अपने चचेरे भाई मोहम्मद बिन नयफ (MBN) को बाहर करने के लिए यह कदम उठाया था, जो जून में पद से हटाए जाने तक सिंहासन के उत्तराधिकारी थे। सऊदी के कमेंट्रेटर ने ट्विटर हैंडल मुजताहिद के जरिए कई ट्वीट किए। 

सऊदी में इस समय है माहौल गर्म
सऊदी अरब में भ्रष्टाचार विरोधी अभियान में 201 लोगों को हिरासत में लिया गया है। सऊदी के भावी शाह मोहम्मद बिन सलमान द्वारा छेड़े गए इस अभियान में देश के 11 राजकुमारों समेत शीर्ष अधिकारियों और पूर्व मंत्रियों पर भी शिकंजा कसा गया है। देश में पिछले कुछ दशकों में करीब 100 अरब डॉलर (करीब 7,000 करोड़ रुपए) गबन और भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गए। 

किंग अब्दुलअजीज बिन सऊद ने प्रिंस मितेन बिन अब्दुल्ला को भी पद से हटा दिया गया है। वह नेशनल गार्ड के मुखिया का अहम जिम्मेदारी वाला पद संभाल रहे थे। साथ ही छुट्टी पर चल रहे नौसेना प्रमुख और वित्त मंत्री को भी पद से हटा दिया गया है। 

ट्विटर पर अमरीका राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से उलझने वाले सऊदी अरब के खरबपति प्रिंस अल वालीद बिन तलाल भी भ्रष्टाचार के मामले में गिरफ्तार कर लिए गए हैं। वह सऊदी शाही परिवार के सदस्य अल वालिद दुनिया के सबसे अमीर लोगों में शामिल हैं। उन्हें दुनिया का 50वां सबसे अमीर शख्स माना जाता है। वह किंगडम होल्डिंग कंपनी के संस्थापक हैं।

Advertising