ट्रेनर दिखा रहा था खेल, मगरमच्छ  ने कर दिया ये हाल !

Wednesday, Jan 04, 2017 - 05:12 PM (IST)

थाईलैंडः थाईलैंड के एक पार्क में एक मगरमच्छ के साथ कला बाजी दिखाने वाले शख्स पर मगरमच्छ ने हमला कर दिया। इस हमले में शख्स का हाथ खतरनाक मगरमच्छ ने काट लिया। मगरमच्छ ट्रेनर मगरमच्छ के साथ खेल दिखा रहा था। उसी दौरान मगरमच्छ ने ट्रेनर पर जानलेवा हमला कर दिया।

इसमे ट्रेनर का हाथ बुरी तरह जख्मी हो गया।  ट्रेनर अपने घुटनों पर बैठ कर मगरमच्छ के मुंह के अंदर हाथ देता है तभी मगरमच्छ उसका हाथ काट लेता है। यह पूरी घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरा में कैद हो गई। इस तरह की घटना ये बताती है की जानवर कभी भी घातक साबित हो सकते हैं इनके इतनी करीब आना ठीक नही है।

मगरमच्छ के साथ इतना ज्यादा करीब आना बहुत ज्यादा घातक है। खेल दिखाने के लिए वह मगरमच्छ के पास घुटनों के बल बैठ गया था। लेकिन ऊपर उठने के क्रम में वह एक ओर झुक गया, जिसकी वजह से मगरमच्छ ने उसका हाथ काट लिया।  इससे पहले भी थाईलैंड में एक फ्रेंच महिला पर मगरमच्छ ने हमला किया था।

 

Advertising