इस देश में गाय को माना जाता है बेहद खतरनाक !

Thursday, Apr 06, 2017 - 02:28 PM (IST)

लंदनः अगर किसी भी सीधे-साधे प्राणी को सराहा जाता है तो कहा जाता है कि बेचारा गाय जैसा है। यह बात भारत के संदर्भ में सही कही जा सकती है लेकिन दुनिया में हर जगह ऐसा नहीं है। ब्रिटेन एक ऐसा देश है जहां गाय को बेहद खतरनाक जानवर माना है। 

सूत्रों का कहना है कि ब्रिटेन में एक टन से ज्यादा वजनी पशु लोगों को कुचलकर या टक्कर मारकर उनकी जान ले लेते हैं। ब्रिटेन में पिछले 15 वर्षों में गायों ने 74 लोगों की जान ले ली है इसलिए इसे खतरनाक जानवरों में शामिल किया जाता है। इस तरह के निष्कर्ष विभिन्न आंकड़ों के सत्यापन के बाद निकाले गए। लंदन के हेल्थ एंड सेफ्टी एक्जीक्यूटिव (एस.एच.ई.) ने इस आशय के आंकड़े जारी किए हैं।

इन आंकडों से यह बात भी साफ हुई कि गाय, कुत्तों की तुलना में अधिक जानलेवा साबित हुई। एच.एस.ई. के आंकड़ों में बताया गया कि कुत्तों ने 2005 से 2013 के बीच 17 लोगों की जान ली  जबकि गाय द्वारा मारे जाने वाली संख्या 74 रही है। इन आंकडों के बाद एच.एस.ई. ने किसानों को सलाह दी कि वे अपने पशुओं को पब्लिक फुटपाथ के करीब खेत में न छोडा करें ताकि इस सावधानी से कुछ हद तक ऐसी घटनाओं से बचा जा सके।


 

Advertising