श्रीलंका में कोविड-19 लॉकडाउन 21 जून तक बढ़ा

punjabkesari.in Friday, Jun 11, 2021 - 09:35 PM (IST)

कोलंबोः श्रीलंका में कोविड-19 महामारी पर नियंत्रण पाने के लागू लॉकडाउन और यात्रा प्रतिबंध को शुक्रवार को 21 जून तक बढ़ा दिया गया। बृहस्पतिवार को देश में संक्रमण से रिकॉर्ड 101 लोगों की मौत हुई और मृतकों की संख्या बढ़कर 2,000 के पार हो गई। मौजूदा लॉकडाउन 14 जून तड़के चार बजे खत्म होने वाला था। 
PunjabKesari
देश में स्वास्थ्य अधिकारियों द्वारा संक्रमण की तीसरी लहर की चेतावनी के बाद सरकार ने मध्य मई से प्रतिबंध लगा रखे हैं। कोविड-19 रोकथाम कार्यबल के प्रमुख व सेना के कमांडर शावेंद्र सिल्वा ने शुक्रवार को मीडिया को बताया, ‘‘राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे के निर्णय के अनुसार मौजूदा समय में लागू यात्रा प्रतिबंध 21 जून तक प्रभावी रहेंगे।'' 
PunjabKesari
सिल्वा ने कहा कि इस प्रतिबंध के दौरान आवश्यक सेवा, निर्माण स्थलों पर काम, गांव के बाजारों को खुलना, कृषि एवं ऑर्गेनिक खाद उत्पादन के काम जारी रहेंगे। श्रीलंका में अप्रैल के बाद से संक्रमण दर और मृत्यु के मामलों में इजाफा देखा जा रहा है जिसके लिए पिछले महीने पारंपरिक नववर्ष उत्सव के आयोजन और इस दौरान हुई खरीदारी को आंशिक रूप से जिम्मेदार बताया जा रहा हैं। देश में अब 2,17,000 लोग संक्रमित हुए हैं। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Pardeep

Recommended News

Related News