बिना शादी के किया ''किस'', सरेआम कपल को मारे गए 21 कोड़े...दर्द से कराह उठी लड़की

Thursday, Jun 08, 2023 - 11:11 AM (IST)

इंटरनेशनल डेस्क: दुनिया के ज्यादातर देशों में कई तरह के अजीबो-गरीब नियम और कानून है जिसके तहत कड़ी सजा दी जाती है। एक भारत ही है जहां पर लोग अपनी मर्जी से खुलेआम कुछ भी करते हैं लेकिन विदेशों में वहां के कानून के हिसाब से लोग चलते हैं। हाल में इंडोनेशिया से ऐसी एक खबर आई जिसे पढ़कर आप भी हैरान रह जाएंगे। इंडोनेशिया में एक लड़की और लड़के को पुलिस की मौजूदगी में 21 कोड़े मारने की सजा दी गई। सिंडो न्यूज़ के मुताबिक ये घटना सुमात्रा की है, जहां 7 जून को ये सज़ा सुनाई गई थी।

 

क्या है मामला

डेली स्टार की रिपोर्ट के मुताबिक 23 साल की लड़की को एक 24 साल के लड़के के साथ यह सजा इसलिए दी गई क्योंकि दोनों ने देश के आर्टिकल 25 (1) का उल्लंघन किया था और इसकी सजा 25 कोड़े मारने की है। फिर भी दोनों को सिर्फ 21 कोड़े मारे गए। रिपोर्ट के मुताबिक इस कपल को पुलिस ने  पार्किंग में खड़ी कार के अंदर किस करते हुए देखा था, जिसके बाद इन्हें इस्लामिक कानून के मुताबिक कस्टडी में लिया गया और सजा सुनाई गई। इंडोनेशिया के जिस इलाके में ये लोग रहते हैं, वहां शरिया कानून चलता है।

 

दर्द से कराह उठा कपल

लड़के और लड़की को पहले अलग-अलग जगह ले जाया गया और फिर उनको कोड़े मारे गए। कोड़े पड़ते ही लड़की दर्द से करह उठी। कानून के मुताबिक 25 कोड़े मारे जाने की सजा है लेकिन लड़की की हालत को देखते हुए 4 कोड़े कर दिए गए और दोनों को 21 कोड़े मारे गए। इंडोनेशिया में सभी जगहों पर ऐसा कानून नहीं है लेकिन देश के 34 राज्यों में शरिया कानून चलता है। इन 34 राज्यों में शादी से पहले कपल का एक-दूसरे को छूना और किस करना कानून के खिलाफ है। किस के अलावा अगर कोई प्री-मैरिटल सेक्स या शराब पीता हुआ पकड़ा जाता है तो उसे भी ऐसी ही सज़ा दी जाती है।

Seema Sharma

Advertising