फ्रांसः कोरोना वायरस के दो मामलों की पुष्टि

Saturday, Jan 25, 2020 - 08:41 PM (IST)

इंटरनेशनल डेस्कः चीन में कहर बरपा रहे जानलेवा कोरोना वायरस ने यूरोप में भी दस्तक दे दी है। फ्रांस ने दो लोगों के इस वायरस के चपेट में आने की शुक्रवार को घोषणा की। यह यूरोप में वायरस का पहला मामला है। स्वास्थ्य मंत्री एग्निस बुजिन ने दो मामलों की पुष्टि की। उन्होंने कहा कि दोनों बीमार लोगों ने चीन की यात्रा की थी। मंत्री ने कहा कि उन्हें और मामले सामने आने की आशंका है। उन्होंने कहा, हमारे पास दो मामले हैं। और मामले आने की आशंका है। उन्होंने कहा कि उनका मानना है कि इस वायरस की पुष्टि करने वाला फ्रांस इसलिए पहला यूरोपीय देश है कि उसने बीमार लोगों का फौरन पता लगाने वाली जांच विकसित की है। फ्रांस में इस वायरस की चपेट में आया 48 वर्षीय एक व्यक्ति बुधवार को यहां आने से पहले वुहान से होकर गुजरा था। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अन्य व्यक्ति पेरिस में अस्पताल में भर्ती है। मंत्री ने बताया कि वह व्यक्ति भी चीन गया था। एपी गोला शोभनाशोभना

 

Ashish panwar

Advertising