Corona virus के चलते एक महीनें बाद मां से मिला बेटा, भावुक कर देगा यह VIDEO

Tuesday, Mar 17, 2020 - 01:17 PM (IST)

लंदन: कोरोना वायरस से फैली महामारी को लेकर दुनिया भर में डर का माहौल है। कोरोना वायरस के गिरफ्त में 161 देश आ गए हैं। अभी तक दुनियाभर में 7,174 लोगों की मौत हो गई है। 182,260 लोगों से ज्यादा संक्रमित हो गए हैं। वहीं चीन के हेबई प्रांत से भावुक कर देने वाला वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें कोरोना वायरस के चलते करीब एक महीने बात बच्चा अपनी मां से मिलता है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि  एक मेडिकल वर्कर मां लगभग एक महीने के बाद अपने घर वापस आती है। जब बेटा अपनी मां को देखता है तो भावुक हो जाता है, फूट-फूटकर रोने लगता है। मां ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि वो 29 दिनों से घर नहीं गई है। 

 

कोरोना वायरस : देशभर में संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 128 हुई 
देश के कई राज्यों से कोरोना वायरस के नये मामले सामने आने के बाद संक्रमित लोगों की संख्या मंगलवार को बढ़कर 128 हो गई। इसमें 22 विदेशी और दिल्ली तथा कर्नाटक में कोविड-19 के कारण जान गंवाने वाले दो लोग शामिल हैं। दिल्ली में अब तक इसके सात मामले सामने आए हैं और उत्तर प्रदेश में एक विदेशी नागरिक समेत 13 लोग इससे संक्रमित पाए गए हैं। महाराष्ट्र में कोरोना वायरस के तीन विदेशी नागरिकों सहित 39, कर्नाटक में आठ, लद्दाख में चार, जम्मू-कश्मीर में तीन और तेलंगाना में चार मरीज हैं। वहीं राजस्थान में दो विदेशी नागरिकों सहित कुल चार लोग संक्रमित पाए गए हैं। तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश और पंजाब में एक-एक मामला सामने आया है। ओडिशा में भी सोमवार को कोविड-19 का पहला मामला आया था। इसके अलावा हरियाणा में सभी 14 संक्रमित लोग विदेशी हैं और उत्तराखंड में भी एक मामला सामने आया है। केरल में दो विदेशी नागरिक सहित 24 लोग वायरस से संक्रमित हैं। इसमें पिछले महीने इससे ठीक हो चुके तीन लोग भी शामिल हैं। मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार केरल के तीन मरीजों सहित कुल 13 लोगों को ठीक होने के बाद अस्पताल से छुट्टी मिल चुकी है। स्वास्थ्य मंत्रालय के एक अधिकारी ने बताया कि संक्रमित 125 लोगों के सम्पर्क में आए 52,000 से अधिक लोगों की पहचान हो चुकी है। 
 


कोरोना वायरस : मुंबई के व्यक्ति की मौत के साथ देश में मृतक संख्या तीन हुई 
वहीं कोरोना वायरस संक्रमण से मंगलवार को मुंबई के 64 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। इस वायरस से मौत का देश में यह तीसरा मामला है। स्वास्थ्य मंत्रालय के अधिकारियों ने कहा कि कोरोना वायरस संक्रमण के मामलों की संख्या बढ़कर 125 पर पहुंच गई है। अधिकारियों ने बताया कि कोविड-19 से महाराष्ट्र में मौत का यह पहला मामला है जबकि मृतक की पत्नी की हालत स्थिर है। इससे पहले कर्नाटक के कलबुर्गी में सऊदी अरब की यात्रा करने वाले 76 वर्षीय व्यक्ति की कोरोना वायरस संक्रमण से मौत हुई थी। इसके बाद दिल्ली में 68 वर्षीय संक्रमित महिला की जान गई थी। देश में 22 विदेशी नागरिकों समेत 125 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई है। मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक, स्वास्थ्य में सुधार के बाद अब तक 13 लोगों को अस्पताल से छुट्टी दी जा चुकी है, जिनमें केरल के तीन मामले भी शामिल हैं। बृहन्मुंबई महानगर पालिका (बीएमसी) के प्रमुख प्रवीण परदेसी ने कहा कि मुंबई का मरीज शहर के कस्तूरबा अस्पताल में भर्ती था। उन्होंने बताया कि मृतक कोरोना वायरस के अलावा स्वास्थ्य संबंधी कई समस्याओं से ग्रसित था। 


 

नोएडा में दो लोगों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई 
इसके इलावा उत्तर प्रदेश के नोएडा में दो व्यक्तियों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई है। गौतम बुद्ध नगर जिले के स्वास्थ्य अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी। मुख्य चिकित्सा अधिकारी अनुराग भार्गव ने कहा कि इनमें से एक मरीज हाल ही में फ्रांस से लौटा था और पहले से पृथक रह रहा था। अन्य मरीज को भी अस्पताल के अलग कमरे में रखा गया है। भार्गव ने कहा, च्च्दूसरे मरीज को अस्पताल में भर्ती कराने के बाद निगरानी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।ज्ज् विभिन्न राज्यों से नये मामले सामने आने के बाद देश में कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या मंगलवार को 125 पर पहुंच गई। इनमें 22 विदेशी नागरिक और दिल्ली एवं कर्नाटक में मरने वाले दो व्यक्ति भी शामिल हैं। दिल्ली में अब तक सात लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई है जबकि उत्तर प्रदेश में एक विदेशी नागरिक समेत 13 लोग संक्रमित पाए गए हैं। 


 

Anil dev

Advertising