कोरोना लॉकडाउनः 2 माह बाद लौटा मालिक तो गले मिलकर खूब रोया गधा (देखे वीडियो)

Saturday, May 23, 2020 - 02:51 PM (IST)

मैड्रिडः कोरोना वायरस महामारी के कारण दुनिया के कई देश लॉकडाउन हैं। इसके चलते काम-धंधे बंद हैं व कड़े प्रतिबंध होने के कारण लोग अपने प्रियजनों से नहीं मिल पा रहे। इस दूरी से इंसान ही नहीं पालतू जानवर भी प्रभावित हुए हैं। स्पेन में जब पाबंदियां हटनी शुरू हुईं तो लोग अपनों से मिलकर काफी भावुक दिखे। यहां तक कि अपने पालतू जानवरों से मिलकर रो भी पड़े।

स्पेन में लॉकडाउन के बाद जब एक शख्स अपने पालतू गधे से मिला तो दोनों भावुक हो गए और दोनों की आंखों से आंसू निकल पड़े। दोनों करीब 2 महीने बाद मिले थे। मुलाकात के दौरान दोनों के आंखों से आंसू निकल रहे थे।  इस्माइल फर्नांडिस नाम के इस शख्स ने पाबंदियों में छूट मिलते ही सबसे पहले अपने फार्म हाउस का दौरा किया।

वीडियो में देखा जा सकता है कि फर्नांडिस ने जैसे ही फार्म पहुंच कर अपने गधे बाल्डो को आवाज दी तो गधा आवाज सुनते ही दौड़कर उनके पास आया। और जैसे ही वह उसे पुचकारने लगे, गधा जोर-जोर से रोने लगा। इस भावुक पल का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। लोग इस वीडियो को देखकर कह रहे हैं कि अपनों की दूरी सच में पीड़ादायक होती है फिर वो जानवर हो या इंसान।

Tanuja

Advertising