कोरियाई युद्ध के दौरान बिछड़ गए परिवारों के पुर्निमलन के लिए बातचीत

Friday, Jun 22, 2018 - 05:06 PM (IST)

सोलः उत्तर और दक्षिण कोरिया ने 1950-53 के कोरियाई युद्ध के कारण बिछड़ गए परिवारों के पुर्निमलन के लिए आज रेड क्रॉस वार्ता आयोजित की। करीब 70 साल पहले हुए उस युद्ध के दौरान लाखों लोग अपने प्रियजन से अलग होने को बाध्य हो गए थे।  ज्यादातर लोगों को सीमा पार के अपने अजीज लोगों को देखने या सुनने का मौका नहीं मिला और उनकी मौत हो गयी। दोनों देशों के नागरिकों के बीच संवाद पर प्रतिबंध लगा हुआ है। 

उत्तरी कोरियाई नेता किम जोंग उन और दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति मून जे - इन के बीच ऐतिहासिक शिखर सम्मेलन में हुए समझौतों में से एक ‘‘ परिवार का पुर्निमलन ’’ भी था जो आखिरी बार 2015 में आयोजित किया गया था। बिछड़ चुके अपने रिश्तेदारों से मिलने के लिए करीब 57,000 लोगों ने दक्षिण कोरियाई रेड क्रॉस के साथ पंजीकरण कराया है। ज्यादातर लोगों की उम्र 70 से अधिक हो चुकी है। अगर उनके पुर्निमलन की व्यवस्था की गयी तो भी सिर्फ दोनों ओर से 100-100 लोगों का ही चयन किया जाएगा।        
 

Isha

Advertising