ग्वाटेमाला जेल से फरार महिला सुपारी किलर की तलाश

Friday, May 12, 2017 - 06:21 PM (IST)

ग्वाटेमाला: ग्वाटेमाला के सुरक्षाबलों ने जेल से फरार हुई, सुपारी लेकर हत्या करने वाले एक समूह की महिला सरगना की तलाश शुरू कर दी है। वह 94 साल की सजा काट रही थी। 


राष्ट्रीय पुलिस बल के प्रमुख नेरी रामोस ने कहा कि देश के सभी पुलिस थानों को सचेत कर दिया गया है और वे मारिक्सा लेमस(45)की तलाश में जुटे हुए हैं। वह ग्वाटेमाला सिटी के उत्तरी भाग में स्थित सैन्य जेल से भाग गई थी। उन्होंने बताया, 'इसके लिए राष्ट्रीय स्तर अलर्ट जारी किया गया है और सघन तलाशी अभियान चल रहा है।' 


बॉस उपनाम से जानी जाने वाली लेमस की मार्च 2015 से लंबी सजा शुरु हुई। उसे सुपारी लेकर हत्याएं और अपहरण करने के दोष में 94 साल कैद की सजा सुनाई गई है। मारिक्सा पहले भी जेल से भागने का प्रयास कर चुकी है।

Advertising