कांगो सड़क दुर्घटना में 9 लोगों की मौत, 47 घायल

Monday, Jul 08, 2019 - 12:09 AM (IST)

किंशासाः मध्य अफ्रीकी देश कांगो में एक बसे के दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से नौ लोगों की मौत हो गई और 47 गंभीर रूप से घायल हो गए। रेडियो ओकापी के अनुसार शनिवार देर रात को किकवीट से किंशासा जा रही बस तीन अन्य कारों से टकरा गई थी। बस यात्रियों और सामानों से भरा था। हादसे की वजह वाहन की तेज गति हो सकती है।

सभी घायलों यहां के किकवीट जनरल हॉस्पिटल में भर्ती करा दिया गया है। किकवीट के डिप्टी मेयर जीन-क्लाउड मुंगला ने बताया कि हाल ही में उठाए गए कदम के तहत बस को स्थानीय समयानुसार शाम छह बजे के बाद किकवीट छोड़ने की अनुमति नहीं थी लेकिन वह किसी तरह से सात बजे जाने में कामयाब हो गई थी।

 

Pardeep

Advertising