पति ने की बेवफ़ाई, ताे गुस्से में 7,000 डॉलर निगल गई पत्नी!

Friday, May 05, 2017 - 06:03 PM (IST)

बोगोटाः प्यार में पड़ा शख़्स अपने पार्टनर के लिए कुछ भी कर गुज़रने के लिए तैयार रहता है। लेकिन अपने प्यार से मिली बेवफाई वाे कतई बर्दाश नहीं कर सकता। एेसा ही कुछ इस महिला के साथ भी हुअा। यह महिला अपने पति से बेहद प्यार करती थी और उसके लिए एक सरप्राइज ट्रिप प्लान कर रही थी। लेकिन जैसे ही महिला काे पता चला कि उसका पति उसे धाेखा दे रहा है, ताे उसका दिल इस कदर टूटा कि उसने इतना बड़ा कदम उठा लिय़ा।

दरअसल, Sandra Milena Almeida नाम की इस महिला ने हाेलिडे ट्रिप के लिए पति से छुपाकर पैसे जमा किए थे। ये पैसे उसने बिजली का सामान बेचकर जोड़े थे। लेकिन जब उसे ये महसूस हुआ कि उसका पति उसे धोख़ा देकर छोड़ने जा रहा है, तो गुस्से में आकर उसने $ 7,000 निगल लिए। डॉक्टरों के मुताबिक, एक्स-रे में Sandra के पेट में दर्जनों 3 सेंमी लंबी वस्तुओं को देखा गया, जिसके बाद ऑपरेशन कर उसके पेट से $7,000 के 100 बंडल निकाले गए। प्यार से मिली बेवफाई के बाद इस महिला ने जाे किया वह वाकई में हैरान करने वाला है।

Advertising