अफगानिस्तानः मुठभेड़ में 7 आतंकवादियों सहित 14 की मौत

Monday, Dec 17, 2018 - 05:19 PM (IST)

कंधार : दक्षिण अफगानिस्तान के कंधार प्रांत में रविवार को सुरक्षा बलों के आतंकवादियों के सफाए के लिए छेड़े गए अभियान में तालिबान समर्थक 7 आतंकवादी और 7 सैनिक मारे गए। आधिकारिक प्रवक्ता अजीज अहमद अजीजी ने यह जानकारी दी।

अजीजी ने बताया कि शनिवार रात आतंकवादियों ने शुराबाक जिले में सुरक्षा बलों की चौकियों पर जबरदस्त हमला किया था और सुरक्षाबलों ने भी इसके खिलाफ जवाबी कार्रवाई की। दोनों तरफ से कई घंटों तक गोलीबारी हुई जिसमें 7 आतंकवादी और 7 जवान मारे गए। इस मामले में तालिबान की तरफ से अभी तक कोई प्रतिक्रिया व्यक्त नहीं की गई है।

Tanuja

Advertising